रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जाएगा, जिस कारण रांची रेलमंडल से परिचालित होने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 12, 13 नवंबर को आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच रद्द रहेगी। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 12 नवंबर को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी के स्थान पर चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी। हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 10, 11, 14 और 15 नवंबर को अपने निर्धारित समय से एक घंटा 30 मिनट विलंब से हटिया से रवाना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...