Ranchi News: ब्रेन हैमरेज के बाद वेंटिलेटर पर था 40 दिन का नवजात, रिम्स के डॉक्टरों ने बचाई जान
रांची, नवम्बर 19 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स के शिशु रोग विभाग के चिकित्सकों ने गंभीर हालत में भर्ती 40 दिन के नवजात की जान बचा ली। बच्चे को तेज बुखार और दौरे पड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था। जांच में ब्रेन हैमरेज की पुष्टि हुई। स्थिति नाजुक होने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। कई दिनों तक चले गहन उपचार के बाद अब बच्चा स्वस्थ हो रहा है। वह बिना ऑक्सीजन के सामान्य रूप से सांस ले रहा है और मां का दूध भी पी रहा है। जांच में बच्चे में हेमरेजिक डिजीज ऑफ न्यूबॉर्न (एचडीएन) की समस्या सामने आई। यह बीमारी नवजात में विटामिन की कमी के कारण होती है। विटामिन-के खून का थक्का जमाने में मदद करता है। इसकी कमी से शरीर के विभिन्न अंगों में रक्तस्राव हो सकता है। गंभीर स्थिति में मस्तिष्क में भी रक्तस्राव होने का खतरा रहता है।
नवजात की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.