रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण, अभिनंदन व स्वागत समारोह हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में रविवार को हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से आए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सीए डॉ. सुनील शर्मा उपस्थित थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सीए जयप्रकाश शर्मा ने की। डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, संस्कार और रोजगार की अत्यधिक आवश्यकता है, और विप्र फाउंडेशन इसी संकल्प के साथ पूरे देश में कार्य कर रहा है। बैठक में ब्राह्मण समाज को सांगठनिक रूप से मजबूत करने, झारखंड में सामाजिक भवन के निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ समाज के संपूर्ण उत्थान पर विस्तृत चर्चा हुई。 यह भी पढ़ें- अखिल ब्राह्मण ...