Ranchi News: ब्राम्बे तालाब से बाहर आया दासु लोहरा का शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। ब्राम्बे तालाब में डूबे 40 वर्षीय दासु लोहरा का शव करीब दो दिन बाद गुरुवार रात पानी के ऊपर तैरता मिला। रात करीब 10 बजे एक ग्रामीण की नजर शव पर पड़ी। इसकी सूचना मांडर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे थे लोहरा:बताया जाता है कि दासु लोहरा बुधवार शाम तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उनकी तलाश की गई थी। गुरुवार को एनडीआरएफ की टीम ने भी तालाब में कई घंटे तक खोज अभियान चलाया, लेकिन शव का पता नहीं चल सका था। दासु लोहरा, पिता धाधु लोहरा, रांची में रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.