रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: रांची। जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए एक पैडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बंटी धुर्वा टंकी साइड का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 14 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। बताया जा रहा है कि एसएसपी राकेश रंजन को धुर्वा टंकी साइड में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद छापेमारी की गई। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के पास से ब्राउन शुगर बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह घूम-घूम कर ब्राउन शुगर की बिक्री किया करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...