रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर का धंधा करने वाले परिवार से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। आरोपी नीरज कुमार, अनिकेत उर्फ सीनू, सोनू कुमार रातू रोड के सुखदेवनगर इलाके के रहने वाले हैं। तीनों के खिलाफ उसी मुहल्ले में रहने वाले मुक्तेश्वर सिंह ने मारपीट कर जख्मी करने, चेन लूटने का केस दर्ज कराया था। तीनों समेत अन्य नामजद को संदेह था कि पूर्व में उसके परिवार के सदस्यों को मुक्तेश्वर सिंह के भाई राकेश सिंह ने मुखबिरी कर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कराया था। इसी संदेह पर पिछले चार अक्तूबर को रात में सभी नामजद एवं अन्य ने एकमत होकर अपने घर को जा रहे राकेश सिंह पर जानलेवा हमला किया था। हो-हल्ला सुनकर आवास पर मौजूद मुक्तेश्वर सिंह बाहर निकले व मारपीट का विरोध किया...