रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। जिले में नई सड़क परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रस्तावित सड़क ब्रांबे से ठाकुरगांव होते हुए इटाहे तक बनाई जाएगी। जनहित की इस सड़क परियोजना के लिए रातू, मांडर और बुढ़मू क्षेत्र के कई गांवों की जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। सरकार ने इसके लिए प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर जमीन का खाता-प्लॉटवार ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है।

सरकारी अधिसूचना सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सड़क निर्माण के लिए सेवादिह, मुरुमगड़ा, इटाहे, कन्नौज, टिकोटोली, बनापीरी, चुंड, ब्रांबे और जाहेर गांवों की जमीन चिह्नित की गई है। अधिग्रहण के लिए चिह्नित जमीन की खरीद-बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन की अनुमति के बिना संबंधित जमीन का हस्तांतरण नहीं किया जा सकेगा। अधिग्रहण के दायर...