रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।वैश्विक शिव शिष्य परिवार न्यास कि ओर से बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी शिष्य को हरीन्दानंद व नीलम दीदी के आदर्शों पर चलने के लिए सभी लोगों को शिव गुरू के बारे में और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान न्यास के कार्यकलाप को विस्तार देने के लिए परिषद कि ओर से कई नए सदस्यों को पदभार दिया गया। जिसमें ब्रजेश सिंह को बिहार पटना के उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। मौके पर  अर्चित  आनंद और  बरखा  आनंद  सहित कई न्यास के सदस्यों ने नव नियुक्त उपाध्यक्ष  शुभकामनाएं  दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...