रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। शहीद रमेश सिंह मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर गुरुवार को अड़की प्रखंड के बोहंडा पंचायत स्थित बोहंडा मैदान में श्रद्धांजलि सभा एवं हॉकी खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद रमेश सिंह मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी। इसके बाद आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का समापन समारोह होगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य शहीद रमेश सिंह मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करना है।शहादत दिवस के अवसर पर शहीद रमेश सिंह मुंडा के पुत्र एवं विधायक विकास सिंह मुंडा भी विभिन्न कार्यक्रमों में शा...