रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। पवित्र सावन महीने के अंतिम सोमवारी को खूंटी के शहरी क्षेत्र के प्राचीन महादेव मंडा सहित अन्य शिवालयों में भी जलाभिषेक व पूजन अर्चन के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के पुरातन महादेव मंडा में देर शाम आयोजित पारंपरिक श्रृंगार पूजन आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सावन के अंतिम सोमवारी के अवसर पर सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। जो दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान सभी शिवालय एवं मंदिर बोल बम और हर-हर महादेव के नारों से गुंजायमान हो उठा। शहर के महादेव मंडा सहित देवी गुड़ी, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मिश्राटोली, नामकोम स्थित शिवालय, पिपराटोली स्थित मंदिर, रंगरोडी, कचहरी परिसर, भगत सिंह चौक, कर्रा रोड सहित सभी मंदिरों में शिवभक्तों ने विधिवि...