Ranchi News: बोडेया मंदिर में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी
रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। बोडेया के ऐतिहासिक श्री मदन मोहन मंदिर में शनिवार को राधाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को फूलों और विद्युत झालरों से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मंदिर के पुरोहित आचार्य परम हित पांडेय ने भगवान का श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना कराई। महिला समिति की ओर से विशेष भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुरारी पांडेय और रीना की टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते रहे। पूर्व सांसद समीर उरांव भी कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान मदन मोहन की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: राधा अष्टमी पर बांके बिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.