रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। करमटोली चौक से बोड़ेया होते हुए महाराजा मदरा मुंडा चौक रिंग रोड तक जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को बोड़ेया चौक पर सड़क निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले धरना दिया। नेतृत्व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम और अध्यक्षता बोड़ेया पंचायत के मुखिया सोमा उरांव ने की। कमलेश राम ने कहा कि करीब ढाई से तीन वर्षों से सड़क जर्जर है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री आवास से महज पांच किलोमीटर दूर सड़क की यह स्थिति चिंताजनक है। सोमा उरांव ने कहा कि नेमरा में रातोंरात सड़क बन सकती है तो बोड़ेया की सड़क के निर्माण में इतना विलंब क्यों किया जा रहा है। धरने के दौरान पथ निर्माण विभाग, रांची के कार्यपालक अभियंता की ओर से अधिकारी मौके पर पहुंचे और समिति से ज्...