Ranchi News: बोड़ेया में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। बोड़ेया स्थित शिव मंदिर के पास मंगलवार को निदान सेवा ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। स्त्री एवं प्रसूति रोग और बांझपन रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा तिवारी और उनकी टीम ने महिलाओं की जांच कर नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श और उपचार दिया। शिविर में श्वेत प्रदर, माहवारी संबंधी समस्या, पेट दर्द, पीसीओडी, निःसंतानता, बार-बार गर्भपात, गुप्तांगों में जलन व खुजली और रजोनिवृत्ति संबंधी समस्याओं की जांच की गई। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लिया। जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.