रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) टाउनशिप और बोकारो शहर के विभिन्न इलाकों में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) तथा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग वाली जनहित याचिका (पीआईएल) झारखंड हाईकोर्ट ने निष्पादित कर दी है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि उपलब्ध रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि संबंधित अधिकारी अतिक्रमण हटाने और अनधिकृत रूप से आवंटित आवासों में रह रहे लोगों को बेदखल करने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। कई मामलों में बेदखली के आदेश भी पारित किए गए हैं। ऐसे में इसे अधिकारियों की पूरी निष्क्रियता का मामला नहीं माना जा सकता। अदालत ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में किसी अतिरिक्त निर्देश की आवश्यकता नहीं है। अधिवक्ता भगवान प्रसाद साहू की ओर से दायर इस जनहित याचिका मे...