रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देर रात जंगल से भटककर आधा दर्जन हाथियों का झुंड बोंगतेल गांव पहुंचा और किसानों के खेतों में उत्पात मचाया। हाथियों ने किसान बीरबल सिंह और मुनेश्वर सिंह के पुआल के मचान धक्का देकर गिरा दिए। इससे मवेशियों के चारे की समस्या खड़ी हो गई। इसके बाद हाथियों ने करीब 20 किसानों के खेतों में लगी धान की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। प्रभावित किसानों में जेम्स केरकेटा, ज्योतिष भेगरा, मनोहर भेगरा, गिरधर सिंह, धर्मदास केरकेटा, दिलबर कंडुलना, घसिया महतो, मीलू सिंह, सुनील कंडुलना, जॉन भेगरा, मंगल सिंह, उजीत सिंह, चैतू सिंह, हेरमन केरकेटा और कैलाश सिंह समेत अन्य किसान शामिल हैं। धान की खड़ी फसल बर्बाद होने से किसानों को काफी नुकसान ...