रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। ओरमांझी में तरंगिनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड के बॉटलिंग प्लांट की जांच के लिए पुलिस ने सहायक उत्पाद आयुक्त से प्लांट की सील खुलवाने का आग्रह किया है। साथ ही प्लांट से संबंधित जरूरी सभी दस्तावेज की प्रति भी उपलब्ध कराने पत्र लिखा है। पत्र पर विचार के बाद संभवत: रांची के उपायुक्त के निर्देश पर प्लांट की सील खोली जा सकती है। इधर, सरकारी शराब की फैक्ट्री में बिना अनुमति अवैध शराब का स्टॉक रखने के मामले में जेल भेजे गए पूर्व एमएलसी व प्लांट संचालक सुबोध राय, चालक देवेंद्र भगत व कर्मी रविकांत राय को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है। न्यायालय के आदेश पर सभी को रिमांड पर लिया जाएगा।बीते मंगलवार की देर रात में उत्पाद विभाग व पुलिस टीम ने प्लांट से छापेमारी कर व्हिसकी ऐट पीएम की सात पेटी, ...