रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: रांची। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ रांची डिस्ट्रिक्ट की 10वीं वार्षिक आम बैठक रविवार को सेवानिवृत्त डीजी आर. के. मलिक की अध्यक्षता में हुई। इसमें झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। सचिव एन. के. डे ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। पूर्व अध्यक्ष रथिन भद्रा के बैडमिंटन को बढ़ावा देने वाले सुझावों को स्वीकार किया गया। बैठक में तय हुआ कि स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही कार्यकारिणी का आगामी चुनाव कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...