Ranchi News: बैडमिंटन लीग में रांची के सीए जोड़ी विजेता
रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची। रायपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की मध्य भारतीय क्षेत्रीय परिषद द्वारा आयोजित बैडमिंटन लीग में रांची के सीए चंदन कुमार और सीए सुरेंद्र विश्वकर्मा ने 100 प्लस आयु वर्ग युगल प्रतियोगिता का खिताब जीता। प्रतियोगिता में 62 शाखाओं के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने हिस्सा लिया। विजेता जोड़ी को रायपुर शाखा की अध्यक्ष सीए रश्मि वर्मा, सचिव सीए ऋषिकेश यादव और कोषाध्यक्ष सीए शीतल कालरा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। रांची शाखा से मनीषा बियानी, विवेक जैन, कन्हैया मोदी, पीयूष बंसल और अनिकेत अग्रवाल भी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर और एक्सएलआरआई बने ओवरऑल चैंपियन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.