रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: रांची। खेलगांव में बीते दिनों आयोजित अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शारदा ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन पदक प्राप्त किए। प्राणाया शंकर ने अंडर 11 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 में वंशिका माथुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 में वंशिका माथुर एवं वान्या लाखोटिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय के निदेशक दीपक बंका, निदेशक अकादमिक डॉ रंजना स्वरूप व प्राचार्या जसमीत कौर ने पदक विजेताओं को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...