रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुरी टुंगरी पार्क के मुख्य गेट के समीप बैडमिंटन क्लब की ओर से एक दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला मोटू और उमेश की टीम के बीच हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए मोटू की टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। समापन समारोह में मुरी रेल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. जे कच्छप, लुपुंग की मुखिया सीमा कुमारी गोंझु, पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, अल्ट्राटेक के सत्य प्रकाश पांडे, शिव प्रसाद और गोपाल केडिया सहित अन्य अतिथि मौजूद थे। अल्ट्राटेक की ओर से विजेता और प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- आर्ट्स संकाय ने जीती वॉलीबॉल चैंपियनशिप, बैडमिंटन खिलाड़ियों को मिला सम्मान ड...