Ranchi News: बैंक ने जेवीएम के मेधावियों को किया सम्मानित
रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: रांची। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की श्यामली कॉलोनी शाखा ने शनिवार को जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें बोर्ड परीक्षा, जेईई एडवांस्ड और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अभिभावकों के साथ पदक और उपहार देकर सम्मानित किया गया। बैंक के सहायक महाप्रबंधक संदीप रंजन ने कहा कि बैंक युवाओं को प्रोत्साहित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है। मौके पर प्राचार्य बीएन झा और शाखा प्रबंधक एशलीन कौर उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.