Ranchi News: बैंकिंग के साथ समाज सेवा का दिया संदेश
रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। बैंकों के राष्ट्रीयकरण से जुड़े समावेशी विकास तथा सामाजिक-आर्थिक उत्थान के उद्देश्य को लेकर रविवार को कोटारी गांव में ऑल इंडिया बैंक पेंशन एंड रिटायर्ड फेडरेशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से हुई। इसके बाद ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया, जबकि बुजुर्गों को साड़ी और धोती भेंट की गई। मौके पर उपप्रमुख हरदेव साहू, एथलीट गोल्ड मेडलिस्ट सीता मुंडा, जनक मुंडा, महेंद्र मुंडा सहित अन्य लोग मौजूद थे। आयोजकों ने कहा कि यह पहल बैंकों के राष्ट्रीयकरण के मूल उद्देश्य के अनुरूप ग्रामीण और कमजोर वर्गों तक बैंकिंग सेवाओं के साथ सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.