Ranchi News: बेड़ो में प्रतिमा विसर्जन के साथ तीन दिनी काली पूजा संपन्न
रांची, नवम्बर 10 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। श्री श्री काली पूजा समिति की ओर से जामटोली रोड, बेड़ो में आयोजित तीन दिवसीय काली पूजा मंगलवार को हवन-पूर्णाहुति, आरती और शाम में प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गई। पूजा के दौरान गांव की बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भक्तिमय माहौल में मां काली की आराधना की। श्रद्धालुओं ने फल, फूल, धूप, अगरबत्ती, अक्षत, रोली, चंदन और लड्डू का भोग अर्पित कर सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, सोमवार की रात भक्तों के बीच महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी और खीर का वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं ने मां काली को सिंदूर लगाया और एक-दूसरे के साथ सिंदूर खेला। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मोरंग नदी में काली प्रतिमा का हुआ विसर्जन, श्रद्धालुओं ने दी विदाई इसके बाद मां का खोइंछा भरकर उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.