Ranchi News: बेड़ो में धूमधाम से मनाया गया अनंत चतुर्दशी
रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का व्रत धूमधाम से मनाया गया। जहां दुर्गा मंदिर परिसर में अशोक पंडा ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान महिलाओं व बुजुर्गों संग बच्चों ने भी व्रत रखा और भगवान अनंत की कथा सुनी। वहीं अनंत भगवान को दूध, दही, मधु, पुआ, पुड़ी, केला, सेव व खीरा आदि का भोग निवेदित किया गया। साथ ही अनंत भगवान की कथा का श्रवण कर परिवार की खुशहाली की कामना की गई। कच्चे सूत से बने 14 गांठ वाले अनंत की पूजा कर लोगों ने अपनी आस्था जताई। कथा श्रवण कर घर में सुख, शांति, वैभव और यश की कामना की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा के साथ भगवान अनंत की पूजा कथा के बाद पुरुषों ने दाहिने व महिलाओं ने बायीं भुजा पर लाल व पीले रंग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.