रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा बेड़ो प्रखंड की बैठक गुरुवार को पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में जुगेश उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान और अलग पहचान देने, उनके बाल-बच्चों को रोजगार और नौकरियों में सौ प्रतिशत गारंटी देने, जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने और सम्मान पेंशन राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये करने की मांग सरकार से की गई। आंदोलनकारियों के बाल-बच्चों के अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा के मुद्दे पर 30 सितंबर 2026 को झारखंड बंद और राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर 2026 से बिरसा चौक के पास अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो के आह्वान पर संपूर्ण झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए मांड...