रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के दिघिया पंचायत स्थित तुको खुटी टोली गांव के खेल मैदान में सोमवार को प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट शुरू हुआ। सरना संगम क्लब खुटी टोली तुको की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी फहीमुल हक, शंभू बैठा और अजित तिर्की ने फीता काटकर किया। फहीमुल हक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और भाईचारा मजबूत होता है। उद्घाटन मैच में लापुंग ने छत्तीसगढ़ को एक गोल से हराया। अंतरराज्यीय टीमों ने बढ़ाया रोमांच: टूर्नामेंट में झारखंड के साथ ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पंजाब की टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह भी पढ़ें- Simdega News: पाकरटांड़ में पांच से हॉकी टूर्नामेंट राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय खिलाड़ियों की ...