Ranchi News: बेड़ो के ग्रामीण क्षेत्रों में गजराज ने मचाया उत्पात
रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड की खुखरा पंचायत के मुड़कट्टी गांव में शनिवार की रात करीब साढ़े 12 से एक बजे के बीच तीन जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने दिलीप उरांव के कच्चे मकान की दीवार ध्वस्त कर दी। दीवार गिरने से घर में रखा धान, चावल, अन्य अनाज, पलंग और घरेलू सामान बर्बाद हो गया। घटना के बाद परिवार के सामने बारिश के मौसम में रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। दिलीप उरांव ने बताया कि अचानक हाथियों के आने से परिवार के लोग भयभीत हो गए। घर क्षतिग्रस्त होने से काफी नुकसान हुआ है। वहीं घाघरा पंचायत के बुदकू टोली गांव में भी एक जंगली हाथी ने बुदु उरांव के घर को ध्वस्त कर दिया। हाथियों के खेतों में विचरण करने से सुनील उरांव, अशोक उरांव और बरतु उरांव के खेतों में लगी धान की फसल भी बर्बाद हो गई।
ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.