रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर केशा मोड़ से बारीडीह गांव तक करीब चार किलोमीटर सड़क जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़ी दरारें हैं और 150 से अधिक छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं। केशा मोड़, स्मार्ट प्वाइंट, देवी मंडप, बाजारटांड़, महावीर चौक से विनय बगीचा तक सड़क की स्थिति खराब है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। टोटो और टेंपो चालकों को गड्ढों के किनारे से वाहन निकालने में दिक्कत होती है और कई बार वाहन पलट जाते हैं। रविवार को स्मार्ट प्वाइंट के सामने सड़क के गड्ढे में डेकोरेटर का सामान लेकर जा रहा मालवाहक टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो पर लदा सामान सड़क पर बिखर गया। हालांकि चालक सुरक्षित रहा। कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो को सीधा कर सामान दोबारा लादा गया,...