Ranchi News: बेसमेंट में चल रहा कोचिंग इंस्टीट्यूट सील, दो को थमाया नोटिस
रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। आवसीय भवनों में और नियमों का उल्लंघन करने पर रांची नगर निगम की टीम ने शनिवार को लालपुर स्थित प्रणामी हाइट्स में चल रहे एक कोचिंग इंस्टीट्यूट को सील कर दिया। संस्थान का संचालन बेसमेंट में किया जा रहा था। नगर निगम की ओर से पहले ही इस संस्थान को नोटिस जारी कर मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद निर्देश को दरकिनार कर दिया गया। इस पर निगम ने कोचिंग को सील करने की कार्रवाई की। रांची नगर निगम क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थानों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और भवन संबंधी मानकों की जांच के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी के तहत निगम की टीम ने लालपुर के अलावा हिनू स्थित दो कोचिंग संस्थानों की भी जांच की。
दस्तावेज पेश करने को दो संस्थानों ने मांगा समय हिनू स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.