रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: रांची। हटिया के बसारगढ़ में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। महाष्टमी के दिन यहां पारंपरिक रूप से पूजा हुई। पूजा बेलूर मठ की परंपरा के अनुसार संपन्न होती है। क्षेत्र में रहने वाले बंगाली परिवार अपनी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की आराधना करते हैं। बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप यहां पूजा के सभी अनुष्ठान होते हैं। पूजा समिति के मिथिलेश कुमार ने कहा कि इस पूजा के माध्यम से बंगाल की पारंपरिक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उसे पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। पारंपरिक विधि-विधान और धार्मिक वातावरण लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...