रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के बेलसियागढ़ गांव में मंगलवार को बेलसियागढ़ ईंद समिति की ओर से पारंपरिक ईंद मेले का आयोजन किया गया। मेले में आदिवासी संस्कृति और परंपरा की अनूठी झलक देखने को मिली। गांव के पाहन ने ईंद खूंटा (टोपर) की विधिवत पूजा-अर्चना कर गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। मेले के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार जदुर, लहसुवा और पाइका मुंडा नृत्य समेत विभिन्न पारंपरिक नृत्य-संगीत प्रस्तुत किए गए। स्थानीय कलाकारों की टोलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। पारंपरिक गीत-संगीत की धुन पर मेले में शामिल लोग उत्साह से सराबोर नजर आए। मुर्गा लड़ाई देखने उमड़े लोग:मेले में मुर्गा लड़ाई आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। वहीं, म...