रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बीसा गुन्दली टोली निवासी बेदिया समाज के सरदार और समाजसेवी महावीर बेदिया का मंगलवार को निधन हो गया। बेदिया समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष जीतनाथ बेदिया ने कहा कि महावीर बेदिया समाज के पारंपरिक सरदार और मार्गदर्शक थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, सत्यदेव मुंडा, अशोक बेदिया और अजय करमाली सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...