रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के पुरियो नवाटोली गांव में शुक्रवार को बजरंगबली हनुमान मंदिर का नौवां स्थापना दिवस सह वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 551 कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पूरे गांव का भ्रमण किया। यात्रा बिरगोड़ा नदी तक गई। जहां आचार्य सोनू पंडा, अरविंद पांडेय व नितेश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया।

मंदिर में भागीदारी कलश यात्रा में भाजपा नेता सन्नी टोप्पो, बेड़ो मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह, राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह, मनोज सिंह व सुरेंद्र वर्मा समेत सैकड़ों ग्रामीण हाथों में पताका लिए जय श्रीराम व बजरंगबली के जयघोष के साथ शामिल हुए। सन्नी टोप्पो ने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान आस्था और सामाजिक एकता के प्रती...