Ranchi News: बेड़ो में हाथियों के झुंड ने किसानों की फसल रौंदी
रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के नेहालू पंचायत के घाटटोली गांव में मंगलवार रात करीब आठ बजे जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव के किसान जोगो उरांव और सुकरा उरांव की धान की फसल रौंदकर बर्बाद कर दी। वहीं, हाथियों के आने-जाने के दौरान कई अन्य किसानों की धान की फसल भी बर्बाद हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। पंचायत के मुखिया वीरेंद्र भगत ने फसल क्षति के एवज में स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी देते हुए किसानों को क्षतिपूर्ति देने और हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.