Ranchi News: बेड़ो में शिवसेना ने निशा भगत की आत्महत्या पर निकाला कैंडल मार्च
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। शिवसेना बेड़ो प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। मार्च बेड़ो के महादानी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर लोहरदगा रोड होते हुए महावीर चौक पहुंचा। यहां शिवसैनिकों ने मौन रखकर निशा भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शिवसेना के रांची जिला ग्रामीण प्रवक्ता उमेश कुमार और झारखंड प्रदेश महासचिव किशोर कुमार ने निशा भगत की आत्महत्या की उच्चस्तरीय सीबीआई जांच कराने की मांग की। मौके पर शिवसेना के मांडर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एतवा लोहार, जितेंद्र सिंह, बेड़ो प्रखंड प्रमुख बजरंग, शंकर लाल खन्ना, सुरेंद्र लोहरा, बांदे उरांव, विजय गोसाई, रणधीर सिंह, नरेश महतो, नागेश्वर पांडा और ईश्वर बड़ाइक समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.