Ranchi News: बेड़ो में विशु भगत की मनाई गई 17वीं पुण्यतिथि
रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के केशा मोड़ स्थित विशु भगत मेमोरियल महिला महाविद्यालय के सभागार में बुधवार को स्व. विशु भगत की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने स्व. विशु भगत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. करमा उरांव ने कहा कि शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में स्व. विशु भगत के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर शिक्षकों में तूफेलुन निशां, सुनीता खलखो, लक्ष्मी लकड़ा, विभा लकड़ा तथा कर्मचारियों में सुधीर कच्छप, संजय कच्छप, रीना देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.