रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। महादानी मैदान बेड़ो स्थित रंगमंच में गुरुवार को राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक हुई। इसमें समाज के समग्र उत्थान और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। बैठक में युवाओं को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। मौके पर नवल किशोर सिंह, राजू सिंह, प्रदीप सिंह, लाल संजय नाथ शाहदेव, ज्वाला सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, रवि सिंह, दिलीप सिंह, संदीप कुमार सिंह, लाल विश्वनाथ शाहदेव, रामभजन सिंह, कालिंद्र सिंह, सचिन सिंह, संजय नाथ शाहदेव, रामलखन सिंह और अनिल सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...