रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बेड़ो मंडल की ओर से शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह के नेतृत्व में आयोजित यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर और भाजपा नेता रामनारायण भगत ने कार्यकर्ताओं को तिरंगा सौंपकर किया। तिरंगा यात्रा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के समीप से शुरू हुई। इस दौरान कार्यकर्ता वंदे मातरम और भारत माता की जय के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा साईं मंदिर रोड, महावीर चौक और प्रखंड कार्यालय होते हुए पुनः सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा तिरंगा हमारी आन-बान-शान : गंगोत्री कुजूर पूर्व वि...