Ranchi News: बेड़ो में बुढ़ा हड़बोड़ी जतरा को लेकर विशेष बैठक
रांची, नवम्बर 22 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। ऐतिहासिक और पारंपरिक बूढ़ा हड़बोड़ी जतरा के आयोजन को लेकर रविवार को छिदिया पहान की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। बैठक में 12 पड़हा के पांच गांव बेड़ो, बारीडीह, हरिहरपुर जामटोली, खत्रीखंटगा और करांजी के सामाजिक व्यवस्था के अगुआ शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 नवंबर को दातून पत्तई का नेग, 1 दिसंबर को पूजा-पाठ के साथ पीठा-लड्डू खाने की परंपरा निभाई जाएगी। वहीं, 2 दिसंबर को कुंडी उतरने के साथ बूढ़ा हड़बोड़ी जतरा का आयोजन होगा। परंपरा के अनुसार बेड़ो के पहान महादानी मंदिर के गुंबद पर आम की डाली लेकर नृत्य करेंगे। जतरा में पांचों गांव के लोग पारंपरिक झंडा, ढोल-नगाड़ा और कड़सा के साथ बड़ी संख्या में शामिल होंगे। बैठक में आसपास के गांवों के महिला-पुरुषों से अधिक से अधिक संख्या में जतरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.