Ranchi News: बेड़ो में बिजली कटने के बाद दिनभर उपभोक्ता परेशान
रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटने के बाद दिनभर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नेटवर्क और कॉल सेवा भी प्रभावित रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली कटने से ऑनलाइन पढ़ाई, यूपीआई भुगतान और अन्य जरूरी काम ठप हो जा रहे हैं। बार-बार नेटवर्क बाधित होने से छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं, दुकानदारों का ऑनलाइन लेन-देन और जरूरी सूचनाओं के आदान-प्रदान में भी दिक्कत हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.