Ranchi News: बेड़ो में बारिश से कच्चा मकान गिरा, कोई हताहत नहीं
रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हरिहरपुर जामटोली गांव में गुरुवार रात तेज बारिश के कारण 12 पड़हा के राजा विशाल उरांव पिता स्व. सोमा उरांव का कच्चा मकान चरमराकर और भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान पड़हा राजा विशाल उरांव बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बेड़ो प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो. करमा उरांव, विधायक प्रतिनिधि शिक्षा विभाग देवनीश तिग्गा, प्रखंड महासचिव बुधराम लोहरा, 12 व 21 पड़हा व्यवस्था के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी चरवा उरांव, समाजसेवी रोशन केरकेट्टा और लाखो महतो मौके पर पहुंचे। नेताओं ने क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन से क्षति का आकलन कर मुआवजा दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.