Ranchi News: बेड़ो में पड़हा समाज ने मंत्री को दी श्रद्धांजलि
रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड स्थित बारीडीह जतरा मैदान के रंगमंच पर रविवार को पड़हा संचालन समिति ट्रस्ट के संरक्षक नीलमनी भगत की अध्यक्षता में पड़हा समाज के ग्रामीणों की आपात बैठक हुई। बैठक में झारखंड सरकार के कला संस्कृति, पर्यटन एवं युवा खेलकूद और उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। संरक्षक नीलमनी भगत ने कहा कि सुदीव्य कुमार सोनू मृदु स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने अपने मंत्रित्व काल में पड़हा समाज के लोगों के लिए सराहनीय कार्य किए, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। पड़हा प्रेमियों ने कहा कि उनके निधन से पड़हा समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सेमिनार स्थगित, शोकसभा में बदला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.