रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब छह से साढ़े छह बजे के बीच हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना बेड़ो-नरकोपी पथ पर टेरो बेसिक स्कूल के समीप हुई, जहां बाइक सवार खत्रीखटंगा निवासी 35 वर्षीय शंकर उरांव अनियंत्रित होकर बिजली पोल से जा टकराए। दूसरी घटना करांजी गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में हुई। इसमें भंडरा-इटकी निवासी 50 वर्षीय राम सेवक महली, उनकी 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी और 21 वर्षीय बेटी शांति देवी के साथ दूसरे बाइक सवार भरनो के पड़की गांव निवासी 23 वर्षीय पंकज उरांव घायल हो गए। सभी घायलों को बेड़ो थाना पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉ. काजोल ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घ...