रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर टंगराटोली मोड़ के समीप अपराह्न करीब एक बजे हुई। इसमें बाइक सवार रांची जिला बल के जवान शंकर टूडू, पिता पंचू टूडू, गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पूर्व मुखिया सह कांग्रेसी नेता बुधराम बाड़ा ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से शंकर को एनएचएआई की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कफील अहमद घटनास्थल पहुंचे, घायल जवान का हाल जाना और परिजनों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टा जानवर को बचाने के क्रम में दुर्घटना होने की बात सामने आ रही है। घटना के समय आसपास को...