Ranchi News: बेड़ो में झमाझम वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बारिश से गिरा एक घर
रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण लोग जरूरी काम के लिए भी घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बारिश से घरों के आंगन, खेत और सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। वहीं, प्रखंड के हांठु गांव में संदीप उरांव, पिता भोला उरांव का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर बाजारटांड़, बेड़ो बस्ती, स्कूल रोड समेत कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर हुई बारिश के कारण सब्जी मंडी और रांची-गुमला मुख्य मार्ग समेत अन्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। किसानों के लिए भी बारिश मुसीबत बन गई है। खेतों में लगी सब्जी की फसलें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.