Ranchi News: बेड़ो में कुएं से युवक का शव बरामद
रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो पुलिस ने थाना क्षेत्र के करांजी खत्रीखटंगा रोड पर ग्लोबल ट्रिनिटी स्कूल के समीप एक कुएं से रविवार को करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। थाना प्रभारी कफील अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत कुएं में डूबने से होने की आशंका है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। शव देखने से आठ-दस दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को रिम्स भेजेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.