Ranchi News: बेड़ो में कस्तूरबा विद्यालय की बालकनी गिरी, तीन छात्राएं घायल
रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर के छात्रावास की बालकनी शनिवार रात करीब 10 बजे टूटकर गिर गई। बालकनी में खड़ी चार छात्राओं में तीन घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल नौवीं कक्षा की छात्रा रंजीता मिंज को बेहतर इलाज के लिए रांची सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में रंजीता मिंज, सरस्वती कुमारी और सीता उरांव शामिल हैं। वहीं, उनके साथ खड़ी संतोषी कुमारी पहले तल्ले की बालकनी में गिर गई, जिससे उसे चोट नहीं लगी। तीनों घायल छात्राओं का इलाज बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रंजीता मिंज को रांची सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार घटना के समय सभी छात्राएं अपने कमरे में थीं, जबकि चार छात्राएं बालकनी में खड़ी थीं। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.