Ranchi News: बेड़ो में एसयूवी से टकराकर साइकिल सवार गंभीर
रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर पुरनापानी बाजार के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एसयूवी (थार जीप) की चपेट में आने से साइकिल सवार 60 वर्षीय बांदे उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। वह चरिमा गांव निवासी रीगा उरांव के पुत्र हैं। स्वजन और ग्रामीण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस नहीं मिलने पर स्वजन निजी वाहन से उन्हें रिम्स ले गए। हादसे में थार जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। जीप सवार लालपुर निवासी सुहीत घोष और हरमू निवासी विजय कुमार ने बताया कि वे रांची से जशपुर जा रहे थे। इसी दौरान पुरनापानी बाजार के पास साइकिल सवार अचानक सड़क पार करने लगा। उसे बचाने के प्रयास में जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.