रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर बेड़ो पुलिस ने शनिवार को एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी कफील अहमद के नेतृत्व में केशा मोड़ के पास बेड़ो-मांडर रोड और रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर दोपहिया समेत अन्य वाहनों की जांच की गई। इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा समेत जरूरी कागजातों की जांच हुई। कागजात में कमी और यातायात नियमों का उल्लंघन मिलने पर 19 दोपहिया वाहनों का चालान काटा गया। इनसे 97 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और जरूरी कागजात साथ रखने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: जादूगोड़ा में चला विशेष वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने दी सख्त हिदायत थाना प्रभारी क...