Ranchi News: बेड़ो में आज हर्षोल्लास से मनाया जाएगा करमा पर्व
रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकृति पर्व करमा मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। गांवों के अखड़ों की विशेष सजावट की गई है। कुंवारी कन्याएं दिनभर व्रत रखकर करम देव की पूजा-अर्चना करेंगी और भाइयों की सुख-समृद्धि के साथ अच्छे वर और सफल दांपत्य जीवन की प्रार्थना करेंगी। पर्व को लेकर बहनों ने बाजारों में पूजन सामग्री सहित अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। शाम को नवयुवकों की टोली करम डाली लेकर आएगी। अखड़ा में करम डाली स्थापित करने के बाद पाहन पूजा कराएंगे और करम-धरम की कथा सुनाएंगे। पूजा के बाद रातभर अखड़ा में नृत्य-संगीत का दौर चलेगा। बुधवार सुबह करम देव की विधिवत विसर्जन किया जाएगा। करमा फसलों और वृक्षों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.